फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

टीआरएफ ने पुलिस की संपत्तियों पर हमला करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। आतंकी संगठन टीआरएफ ने अब पुलिस की संपत्तियों पर हमला करने की चेतावनी दी है। साथ ही राज्य में नियुक्त बाहरी आईएएस व आईपीएस तथा एनआईए अफसरों के पैतृक घरों को भी निशाना बनाने को चेताया है।
विज्ञापन

कश्मीरी फाइट नामक ब्लॉग पर जारी चेतावनी में कहा गया है कि आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पुलिसकर्मियों की संपत्तियों को निशाना बनाया जाएगा। इस वजह से वह किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इससे दूर रहें। साथ ही राजनीतिक दलों से भी दूरी बनाने को कहा गया है। डोमिसाइल लेने वाले बाहर के लोग किसी भी प्रकार की अनहोनी के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। मेडिकल कालेज में सीटें बढ़ाने का भी विरोध किया गया है। कहा गया है कि यह बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को लाने के लिए बढ़ाई गई है। नए भूमि कानून के बाद जमीन लेने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को भी गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है ताकि कोई बाहरी जमीन न खरीद सके। खासकर ऐसे लोगों को जो कोई उद्यम लगाने जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed