{"_id":"684fd88872b8f7da5e0a81ff","slug":"tavera-car-meets-with-an-accident-in-anantnag-10-tourists-injured-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Accident: दिल्ली-फरीदाबाद के पर्यटक अनंतनाग में टवेरा कार हादसे का शिकार, पर्यटकों की हालत गंभीर, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Accident: दिल्ली-फरीदाबाद के पर्यटक अनंतनाग में टवेरा कार हादसे का शिकार, पर्यटकों की हालत गंभीर, दस घायल
Mon, 16 Jun 2025 02:11 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग
अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:11 PM IST
सार
अनंतनाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टवेरा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 10 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में दिल्ली और फरीदाबाद के यात्री शामिल हैं, जिनका इलाज जीएमसी अनंतनाग में चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबिहाडा के जलबलीपोरा इलाके में रविवार को एक टवेरा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्रूट मंडी के पास कार (जेके14बी-9328) डिवाइडर से जा टकराई। इससे उसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए।सभी यात्री पर्यटक बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों को तुरंत एसडीएच बिजबिहाडा ले जाया गया, जहां से सात लोगों को गंभीर हालत में जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान संजय कुमार (33), बेनू (30) पत्नी संजय कुमार निवासी नई दिल्ली, अजय (23), इफत (22) पत्नी अजय कुमार निवासी फरीदाबाद, धर्मेंद्र कुमार (48), अंजली (17) पुत्री धर्मेंद्र कुमार और दुर्गा देवी (47) पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Kashmir: हंदवाड़ा में मस्जिद बनाते समय हुआ धमाका, तीन लोग घायल, निर्माण स्थल पर मची अफरातफरी, कारण बना रहस्य
विज्ञापन