{"_id":"684fb4d2ca4116603400e1d1","slug":"mysterious-blast-during-mosque-construction-injures-three-in-handwara-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: हंदवाड़ा में मस्जिद बनाते समय हुआ धमाका, तीन लोग घायल, निर्माण स्थल पर मची अफरातफरी, कारण बना रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: हंदवाड़ा में मस्जिद बनाते समय हुआ धमाका, तीन लोग घायल, निर्माण स्थल पर मची अफरातफरी, कारण बना रहस्य
Mon, 16 Jun 2025 11:38 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:38 AM IST
सार
हंदवाड़ा में एक मस्जिद के निर्माण के दौरान रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया है और घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एक मस्जिद को गिराने के दौरान हुए धमाके में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एफएसएल टीम ने आगे की जांच के लिए सैंपल जुटाए हैं।
विज्ञापन
यह घटना हंदवाड़ा के काशेरी इलाके में सोमवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब स्थानीय लोग नई मस्जिद बनाने के लिए पुराने ढांचे को गिरा रहे थे। मस्जिद गिराने की प्रक्रिया के दौरान अप्रत्याशित रूप से धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान नतनुसा के मुदस्सिर अहमद मीर, कचरी के गुलाम अहमद तांत्रे और हादीपोरा के ओवैस अहमद के रूप में हुई है। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि एफएसएल टीम ने आगे की जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन