फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   target killings: kashmiri pandits in shopian Chaudhary Gund temporary migrated to jammu

टारगेट किलिंग का खौफ: चौधरी गुंड में कश्मीरी पंडितों के घरों पर ताले, नौ परिवारों ने किया पलायन

Wed, 26 Oct 2022 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 26 Oct 2022 02:06 PM IST
सार

शोपियां के चौधरी गुंड गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जो भी कश्मीरी पंडित परिवार यहां आतंकवाद के दौर के बाद रहने आए वे आज जम्मू रवाना हो गए हैं और सभी के घरों पर ताले लटके हुए हैं।

विज्ञापन
target killings: kashmiri pandits in shopian Chaudhary Gund temporary migrated to jammu
शोपियां में कश्मीरी पंडितों के घर में लगे ताले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोपियां जिले के चौधरी गुंड में 15 अक्तूबर को आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या के बाद भले ही कश्मीर के राजनीतिक दलों व ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस ने इसकी निंदा की, लेकिन इस घटना के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय में दहशत है। यही कारण है कि चौधरी गुंड गांव से सभी कश्मीरी पंडित परिवार पलायन कर जम्मू चले आए हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार ये लोग अक्सर सर्दियों में जम्मू जाते हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर शोपियां जिले के चौधरी गुंड गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जो भी कश्मीरी पंडित परिवार यहां आतंकवाद के दौर के बाद रहने आए वे आज जम्मू रवाना हो गए हैं और सभी के घरों पर ताले लटके हुए हैं। सूत्रों के अनुसार गांव में कुल नौ कश्मीरी पंडित परिवार रहते थे। पूरण कृष्ण भट की हत्या के बाद से उनका परिवार जम्मू चला गया था। लेकिन अब जो आठ परिवार बचे थे वे भी यहां से चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 46 सदस्य हैं, जो घर छोड़कर चले गए। उनके अनुसार कुछ ने तो अपनी खेती और बागवानी का काम भी अधूरा ही छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


एक कश्मीरी पंडित ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि जो परिवार वाले जम्मू पहुंचे हैं, उनका कहना है कि हमारे समुदाय के नागरिक की हत्या के बाद से उनमें डर है। उनका कहना है कि वे फिलहाल जम्मू आए हैं, लेकिन वे जमींदार लोग हैं। उनका खेती और बागवानी के अलावा कोई व्यवसाय नहीं है। आखिर कभी न कभी तो वापस लौटना होगा। फिलहाल सर्दियों में जम्मू रहेंगे और फिर देखेंगे कि हालात कैसे रहते हैं। अगर लगा कि घाटी में माहौल अनुकूल हैं तो लौटना एक मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलय दिवस: 5 हजार दुश्मन, 100 सैनिक, पांच दिन तक मैदान में डटे रहे बिग्रेडियर राजिंदर सिंह


जिले में अभी भी 36 कश्मीरी पंडित परिवार, सर्दियां काटने जाते हैं जम्मू

शोपियां जिले में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के उच्च अधिकारी ने कहा कि यहां से कश्मीरी पंडित परिवार दिवाली मनाने के लिए जम्मू जाते हैं। लेकिन अभी भी जिले में करीब 36 कश्मीरी पंडित परिवार हैं और वे भी सर्दियों में यहां से जाएंगे। ये लोग दो या तीन माह के लिए यहां से जाते ही हैं। जानकारी मिली है कि 36 कश्मीरी पंडित परिवार अभी भी शोपियां में हैं। अधिकारी ने कहा कि उन सबका भी यही कहना है कि सेब का काम खत्म होने के बाद 2-3 महीने के लिए जम्मू चले जाएंगे। 

पूरण भट की हत्या के बाद समाज में आक्रोश
 बता दें कि पूरण कृष्ण भट की हत्या के बाद समाज में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड और सभी पुलिस कर्मियों को अटैच कर उनके खिलाफ जांच के निर्देश जारी किए थे। इतना ही नहीं पहली बार कश्मीरी अवाम ने रोष जताते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के दौर में राज करने वाले अलगाववादियों के एक बड़े गुट ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के राजबाग स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उनका बोर्ड भी उतार दिया। 

सीमा पर और बढ़ी सतर्कता: पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट से बाहर आते ही बढ़ा खतरा, आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed