{"_id":"628f4a8ae32ab058df05f664","slug":"ssp-ganderbal-nikhil-borkar-flags-off-students-bus-for-bharat-darshan-tour-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganderbal: पुलिस के खर्च पर भारत दर्शन करने निकले छात्र, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganderbal: पुलिस के खर्च पर भारत दर्शन करने निकले छात्र, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Thu, 26 May 2022 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 26 May 2022 03:08 PM IST
सार
एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने छात्रों को भारत दर्शन टूर-2022 के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र जम्मू-कश्मीर पुलिस के नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम के तहत इस टूर पर निकले हैं।
विज्ञापन
Ganderbal Bharat Darshan Tour
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला गांदरबल के छात्र गुरुवार को भारत दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने छात्रों को भारत दर्शन टूर-2022 के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह छात्र जम्मू-कश्मीर पुलिस के नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम के तहत इस टूर पर निकले हैं, जिन्हें पुलिस खर्च पर अपने देश की संस्कृति को जानने का मौका मिला है। यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे और कई विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों और पार्कों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
टूर का आयोजन जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा किया गया है। यात्रा में शामिल युवाओं को सभी बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधाएं, आने-जाने के लिए हवाई टिकट सहित अन्य सभी रसद सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। युवाओं को रवाना करने के लिए डीपीएल गांदरबल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर, डीएसपी डीएआर डीपीएल गांदरबल मुजफ्फर जान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
Ganderbal Bharat Darshan Tour
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी गांदरबल ने गांदरबल जिले के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों के साथ बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से जिले के युवाओं को अपार विविधता के बावजूद भारत की एकजुटता को समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने छात्रों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी।
एसएसपी गांदरबल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक प्रयास है कि युवाओं को देश के रोमांचक पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थानों और अन्य प्रसिद्ध कार्यस्थलों, औद्योगिक इकाइयों से अवगत कराया जाए। भ्रमण करने वाले छात्रों को आवास और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी होटल और एसी कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी छात्रों को एक किट भी दी गई है, जिसमें एक अनुकूलित ट्रैक सूट, एक जोड़ी जूते, एक टोपी और एक कैरी बैग है। समूह को एक गाइड द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी, जो ऐतिहासिक स्थलों के महत्व और यात्रा को शैक्षिक और सूचनात्मक बनाने के लिए उनके महत्व पर प्रकाश डालेगा।