फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather Warning, Heavy Rain, Flood will Come

Srinagar News: भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
Srinagar, Weather Warning, Heavy Rain, Flood will Come
- मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी के पालन की अपील, आपातकालीन नंबर जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से बुधवार को भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों और ऊपरी क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा नहरों, नालों और अन्य जल स्रोतों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। मुख्य नदियों और झेलम नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आम जनता और विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर के पहाड़ी व संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए निर्देश जारी किए हैं। लोग नालों, खूल्स और नदियों के पास जाने से पूरी तरह बचें। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचने के लिए संवेदनशील और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा या आवाजाही न करें। निचले इलाकों में रहने वाले निवासी पूरी तरह सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले मौसम व बाढ़ के अपडेट पर नजर रखें। सभी संबंधित जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभागों को स्थिति पर नजर रखने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने और मानसून ट्रफ के पश्चिमी हिस्से के अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर (जम्मू) की ओर खिसकने के कारण 23 जुलाई की दोपहर तक जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में लंबे समय तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके असर से 23 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर में व्यापक रूप से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। साथ ही कश्मीर डिविजन में 22 से 23 जुलाई के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग में 22-23 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें (रियासी और उधमपुर जिलों में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें) पड़ने की संभावना है।
जम्मू संभाग की पीर पंजाल रेंज और कश्मीर संभाग के ऊंचे इलाकों अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, शोपियां, पीर की गली, गुलमर्ग, सोनमर्ग-जोजिला एक्सिस, बांदीपोरा-राजधान पास और कुपवाड़ा-साधना पास में संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन, मडस्लाइड, पत्थर गिरने और अचानक बाढ़ आने की आशंका है।
24-27 जुलाई को कुछ जगहों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें और कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में भारी बारिश या कुछ देर के लिए तेज बारिश की संभावना है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में दोपहर से शाम और देर रात से सुबह के समय भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, (मिट्टी धंसने की संभावना है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव की स्थिति बन सकती है।

सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे आया दिन का पारा
घाटी में बारिश के बाद दिन के पारे में काफी कमी आई है। मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। पर्यटन केंद्र पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। फूलों की घाटी गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

आपातकाल के लिए कुपवाड़ा के हेल्पलाइन नंबर
पीसीआर कुपवाड़ा 7051404938, एसएचओ कुपवाड़ा 7051404914, त्रेहगाम 7051404916, क्रालपोरा 7051404918, केरन 6005972312, करनाह 7051404924, लालपोरा 7051404920, सोगाम 7051404922, डीओ बाजार 7051404926, डीओ ड्रगमुल्ला 7051404927, डीओ कलारूस 7051404929, डीओ हातमुल्ला 7051404928। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों के साथ मिलकर लोगों की सुरक्षा और समय पर मदद सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि मौसम साफ होने तक सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें।


आपातकाल के लिए बारामुला के हेल्पलाइन नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम बारामुला 9596767768, 9596767717, एसएचओ बारामुला 9596767710, शीरी 9596767711, चंदूसा 9596767712, टंगमर्ग 9596767713, कुंजर 9596767714, गुलमर्ग 9596767715, पट्टन 9596767716, उड़ी 9596767718, बोनीयार 9596767719, बिजहामा 9596767720, क्रेरी 9596767750। पुलिस ने लोगों से मौसम साफ होने तक सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed