फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Temperature Increased

Srinagar News: घाटी में पारा चढ़ा, रातें अब भी ठंडी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Temperature Increased
- मौसम में 20 अप्रैल तक रहेगा उतार-चढ़ाव, आज शाम हो सकती हैं हल्की बारिश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में लगभग खत्म हो चुका है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और दिन में सूरज का पारा चढ़ा और तेज धूप निकली। रातें अभी ठंडी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल शाम को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। अगले पांच दिन दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 12 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 13-14 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।

15 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, दोपहर के बाद और शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-20 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed