फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Temperature Increased

Srinagar News: घाटी में फिर बदला मौसम, फरवरी में अप्रैल का अहसास

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Temperature Increased
बर्फ से ढकी पीर पंजाल की चोटियां। बासित जरगर - फोटो : अमर उजाला
- सामान्य से अधिक है दिन और रात का पारा, अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। शुक्रवार को दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान तो 7 डिग्री तक अधिक चल रहा है। फरवरी में ही अप्रैल का सा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं हैं।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 फरवरी को दिनभर धूप रहेगी, शाम से 16 फरवरी तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 22 से 24 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और एवलांच वाले इलाकों में न जाएं।

जम्मू में मौसम साफ रहा

जम्मू। जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार मौसम साफ बना है और धूप निकल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि आगे मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार तापमान में सुधार होने से ठंड का असर कुछ कम हुआ है और जनजीवन सामान्य है।

शुक्रवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निदेशक ने बताया कि अगले सप्ताह 17 व 18 फरवरी को मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं कहीं हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed