{"_id":"69d8102b78f818005a097147","slug":"srinagar-weather-sunny-day-srinagar-news-c-10-lko1027-882227-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: थमा बारिश का दौर, दिन का पारा छह डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: थमा बारिश का दौर, दिन का पारा छह डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
श्रीनगर में खिली धूप के बीच शिकारे का लुत्फ लेते पर्यटक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मौसम में 16 अप्रैल तक रहेगा उतार-चढ़ाव, हो सकती हैं हल्की बौछारें
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वीरवार को सुबह से मौसम साफ रहा और दिन में सामान्य धूप निकली। इससे दिन का पारा छह डिग्री तक ऊपर चला गया।
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) के छोटे-छोटे दौर आ सकते हैं। 11-16 अप्रैल को आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है।