{"_id":"69dd51579a209626cf03ad8f","slug":"srinagar-weather-sunny-day-srinagar-news-c-10-jmu1054-885592-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दोपहर में तेज धूप से बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान अब भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दोपहर में तेज धूप से बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान अब भी कम
विज्ञापन
- घाटी में 16-17 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे, शाम के समय हो सकती है हल्की बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन सूखे रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 15 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-22 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।