{"_id":"69b871029edd78e16c00606b","slug":"srinagar-weather-rain-in-plain-area-srinagar-news-c-10-lko1027-860248-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद श्रीनगर के डल गेट से पहाड़ों का आकर्षक नजारा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लगभग सामान्य हुआ अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मैदानी इलाकों में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई, वहीं दिनभर बादल छाए रहे। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। घाटी में लगभग सभी जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के पास है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के छोटे-छोटे दौर आ सकते हैं। 18-20 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर विशेषकर रात व सुबह के समय रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 21-23 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। 24-25 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
-- -- -