Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain in Night

Srinagar News: रात में बारिश, दिन में बादल... और सर्द हुआ मौसम

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain in Night
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज थोड़ा ठीक रहा। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हुई, वहीं शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का संक्षिप्त दौर जारी रह सकता है। 16 से 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल
बर्फबारी के कारण बाधित हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किए जाने के बाद जोजिला दर्रे को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ऊंचाई वाले इस पहाड़ी दर्रे पर भारी मात्रा में बर्फ जमा हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई थी। बीआरओ की 122 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के जवानों और मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से बर्फ हटाकर इसे वाहनों के चलने योग्य बनाया। बर्फ सफाई अभियान पूरा होने के उपरांत प्रशासन ने जोजिला मार्ग पर एकतरफा वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी है। सड़क पर फिसलन और पहाड़ी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों से यातायात विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। साथ ही, सुगम और सुरक्षित यातायात संचालन के लिए मार्ग पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ पूरा सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed