Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, After Snowfall, Temperature Reduce

Srinagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद माैसम फिर ठंडा, पारा माइनस से नीचे

विज्ञापन
Srinagar, Weather, After Snowfall, Temperature Reduce
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कई पहाड़ी इलाकों में बुधवार रात को फिर बर्फबारी हुई। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में पारा फिर माइनस से नीचे आ गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगह बादल छाए रहेंगे। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 8.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed