फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, War Against Drug, 850 FIR Lodged, 42 Days, 942 Accused Arrested

Srinagar News: नशे पर वार... 42 दिन में 850 एफआईआर, 942 गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, War Against Drug, 850 FIR Lodged, 42 Days, 942 Accused Arrested
- नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को मिला जनसमर्थन, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने जागरूकता कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चल रहे नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत जागरूकता, उपचार, पुनर्वास, निगरानी और प्रवर्तन की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 42 दिन में 850 एफआईआर दर्ज की गईं और 942 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर-100 दिन अभियान के तहत अब तक 16,37,484 जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं। इनमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। मेगा पदयात्रा, रोड शो, स्कूल-कॉलेज कैंपेन, गांव स्तर पर जागरूकता अभियान, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नशे के खतरों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टेली-मानस हेल्पलाइन पर नशे और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मदद के लिए 3,572 कॉल आईं। प्रशासन का कहना है कि शुरुआती दखल और भावनात्मक सहयोग के लिए काउंसिलिंग सेवाओं को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी में 58,603 मरीज पहुंचे। 58,138 ने ओपीडी और 465 ने आईपीडी में इलाज लिया। 192 मरीज ठीक होकर घर लौटे। समाज कल्याण विभाग के डीडीएसी केंद्रों में 634 मरीजों का इलाज हुआ, 1,055 की काउंसिलिंग की गई और 29 पूरी तरह ठीक हुए। 851 मरीज अभी इलाज ले रहे हैं।पुलिस संचालित डीडीएसी में 451 मरीज पंजीकृत हुए, 786 की काउंसिलिंग हुई और 138 ठीक हुए। 363 मरीज अभी निगरानी में हैं।
पुलिस ने एनडीपीएस के तहत 850 एफआईआर दर्ज कीं और 942 लोगों को गिरफ्तार किया। 293 नशा तस्कर पकड़े गए और 49 ड्रग हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए। नशे की कमाई से बनी संपत्तियों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। 55 तस्करों के घर सील या ध्वस्त किए गए। 71 अचल संपत्तियां जब्त की गईं जिनकी कीमत करीब 4,632.17 लाख रुपये है। 34 अचल संपत्तियां तोड़ी गईं जिनकी कीमत 1,648.50 लाख रुपये थी। 42 चल संपत्तियां भी जब्त हुईं जिनकी कीमत 214.93 लाख रुपये है।
414 ड्राइविंग लाइसेंस और 13 गाड़ियों की आरसी रद्द किए गए। 118 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित और 2 रद्द किए गए। 1,285 आधार रद्द करने और 119 पासपोर्ट जब्त करने के आवेदन भी भेजे गए।
अभियान में अब तक 6,416 ग्राम हेरोइन, 47,206 ग्राम चरस, 2,51,697 ग्राम गांजा और 22,474 नशीली गोलियां जब्त की गईं। 65 किलो पोस्त के पौधे और 47 कनाल में लगी पोस्त की खेती भी नष्ट की गई।

6,436 केमिस्ट शॉप की जांच की गई, 6,881 सीसीटीवी लगाए गए और 2,127 स्कूल-अस्पतालों का निरीक्षण हुआ। 386 संदिग्धों से पूछताछ की गई, 3,045 तस्करों की पहचान हुई और 36 को पीआईटी-एनडीपीएस में हिरासत में लिया गया।
वहीं अभियान के तहत बड़ी संख्या में पदयात्राएं निकाली गईं जिन्हें जनता का भारी समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed