फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Umar Abdullah, Shopian, Inaguration, Development Works

Srinagar News: मुख्यमंत्री उमर ने शोपियां को दी 76 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
Srinagar, Umar Abdullah, Shopian, Inaguration, Development Works
शोपियां में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। संवाद
- 13 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, बोले-बागवानी से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता पर हल होंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को शोपियां जिले का दौरा कर विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की और 76.45 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने किसानों और फल उत्पादकों से बात कर भरोसा दिया कि बागवानी क्षेत्र की समस्याओं पर सरकार प्राथमिकता से काम करेगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मंत्री सकीना इत्तू, मंत्री जावेद अहमद डार, सीएम के सलाहकार नासिर असलम वानी, विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले, विधायक शौकत हुसैन गनई, एसीएस धीरज गुप्ता और डीसी शोपियां समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने जिले में केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने डीसी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोपियां भले छोटा जिला है, लेकिन रणनीतिक रूप से अहम है। इसकी पहचान सेब उद्योग, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक मुगल रोड से है। सरकार इन ताकतों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने माना कि जम्मू-कश्मीर वित्तीय तंगी से जूझ रहा है, लेकिन इसका असर शोपियां के विकास पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय सीमाओं के बावजूद शोपियां या जिले की किसी भी विधानसभा के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को विधायकों की मांगों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एसएएससीआई के तहत मंजूर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने डीसी को खुद इन कामों की निगरानी करने के निर्देश दिए, क्योंकि इस योजना में सख्त समय सीमा है। मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल, पेयजल, शहरी विकास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और बागवानी से जुड़ी 13 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
उद्घाटन की गई परियोजनाएं: शिर्मल-वाथू-मटिपोरा सड़क का उन्नयन, शादाब करेवा, डोमवानी, अडिजेन गादीपोरा व रेबन खोजपोरा में जलापूर्ति योजनाएं, गगरें में पीआरआई सदस्यों के लिए आवास, त्रेंज-शेखपोरा पुल और सफानगरी-लामिन दरबाग वाची सड़क का उन्नयन। शिलान्यास की गई परियोजनाएं डूमपोरा मल्टी-सेल कॉजवे, नालियों-गलियों व स्ट्रीट लाइट से शोपियां शहर का सौंदर्यीकरण, मेगा फ्रूट मंडी अगलर में मैकेनिकल विंड्रो कंपोस्टिंग यूनिट और अलोपोरा में पाश्चुरीकृत कंपोस्ट यूनिट। उन्होंने अगलर मंडी में नीलामी मंच की आधारशिला भी रखी।

अगलार में फ्रूट मंडी एसोसिएशन और बागवानों से बात करते हुए मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि कृषि और संबद्ध क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि सीए स्टोरेज, दुकानों की उपलब्धता, विपणन ढांचे और अन्य मांगों पर प्राथमिकता से काम होगा। मुख्यमंत्री ने नकली कीटनाशकों के खिलाफ ठोस कदम, मौसम आधारित फसल बीमा और ओलावृष्टि से बचाव के लिए नेट जैसी जोखिम कम करने वाली योजनाएं लाने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकारी विभागों और स्थानीय उद्यमियों के स्टालों का दौरा कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed