फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, TRAI, Organised Awareness Programme

Srinagar News: ट्राई ने कराया उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, 200 प्रतिभागी हुए शामिल

विज्ञापन
Srinagar, TRAI, Organised Awareness Programme
श्रीनगर। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने वीरवार को श्रीनगर के एमए रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन में दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में सेवा गुणवत्ता पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य, ट्राई-पंजीकृत उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाता और जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। ट्राई के संयुक्त सलाहकार राजेश त्रिपाठी और वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी सुशील कुमार बंसल के साथ दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में सुधार पर सत्र संचालित किए। साइबर धोखाधड़ी और ऐसी धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ट्राई के डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) एप्लिकेशन को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कई प्रतिभागियों ने अनधिकृत वाणिज्यिक संचार (अनसॉलिसिटेड कमर्शियल कम्युनिकेशंस) से बचाव के लिए यह एप और ट्राई के अन्य एप्लिकेशन डाउनलोड किए। इसके अलावा दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में सेवा गुणवत्ता संबंधी नियमों, ड्राइव टेस्ट, इन-बिल्डिंग सॉल्यूशंस, बिल्डिंग रेटिंग और राइट ऑफ वे नियमों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed