फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Temperature, day Hot, Cold in Night

Srinagar News: घाटी में दिन का पारा 8 डिग्री ऊपर, रात का माइनस में

विज्ञापन
Srinagar, Temperature, day Hot, Cold in Night
- मौसम का अजब हाल, ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में आज शाम को हो सकती है बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रविवार को दिन में तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी की शाम को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 22 से 24 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जम्मू में आज हल्के बादल छाए रहेंगे
जम्मू। कड़ी धूप के बीच जम्मू में आसमान साफ है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को जम्मू व ग्रामीण क्षेत्रेां में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार सुधार दिख रहा है।


श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू में रविवार को कड़ी धूप रही और शाम को हल्की ठंड महसूस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निदेशक ने बताया कि सोमवार को कहीं कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। 21 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed