{"_id":"695437369091647ad4072cbd","slug":"srinagar-tagore-hall-awareness-programme-youth-srinagar-news-c-10-jmu1052-799550-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: किशोरों और युवाओं ने दिया अच्छी बात का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: किशोरों और युवाओं ने दिया अच्छी बात का संदेश
विज्ञापन
टैगोर हॉल में आयोजित अच्छी बात में युवा कलाकारों की प्रस्तुति की वीडियो बनाते जदीबल विधायक तनवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टैगोर हॉल में आयोजित कार्यक्रम का विधायक तनवीर सादिक ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर कल्चरल एकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लेंग्वेज के सहयोग से एआर स्टूडियो ने मंगलवार को श्रीनगर के टैगोर हॉल में संगीत और गायन कार्यक्रम अच्छी बात का आयोजन किया। नशे की बुराइयों के विरुद्ध जागरुकता के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेकां के जदीबल विधायक सादिक तनवीर ने किया।
मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुए इस कार्यक्रम में किशोर और युवा कलाकारों ने संगीत और गायन की प्रस्तुतियां दी। अपनी प्रस्तुतियों से कलाकारों ने कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग भरे और सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।
विधायक तनवीर ने आयोजक कश्मीर के मशहूर गायक और संगीतकार अर्श रफी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का नाम ही अच्छी बात है। इस कार्यक्रम से युवाओं को अच्छी बातों की प्रेरणा मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में नशे की समस्या भयावह है, खासतौर से कश्मीर में आधिकारिक आंकड़ा 11 से 12 लाख लोगों का है जो नशे के शिकार हैं। सोचिए अनाधिकारिक कितने होंगे। जो बुराइयां हैं उनके विरोध में जो जागरुकता कार्यक्रम यहां छोटे-छोटे बच्चे प्रस्तुत कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।