{"_id":"69e147e7e85971db2c0e1068","slug":"srinagar-storm-one-died-four-injured-pulwama-srinagar-news-c-10-lko1027-889007-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलवामा में तूफान से एक की मौत, चार घायल, कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलवामा में तूफान से एक की मौत, चार घायल, कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पुलवामा में तूफान से गिरा निर्माणाधीन ढांचा। संवाद
पुलवामा। जिले के लस्सीपोरा इलाके में वीरवार देर शाम को आए तूफान के कारण एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज यूनिट का ढांचा (ट्रस) गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवा के कारण निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज यूनिट ढह गया जिससे पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रूहमा, रफियाबाद के सज्जाद अहमद मीर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अमृतसर के जसप्रीत सिंह, बडगाम के एजाज कुमार, हिलाल अहमद राथर तथा बारामुला के नसीर अहमद मीर के रूप में हुई है।
वहीं, पांपोर कस्बे में तूफान के कारण कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। उपायुक्त कार्यालय में राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने एक टीम गठित की है जो नुकसान का जायजा लेगी। बहुत जल्द तूफान से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद