फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Special Passport Service, Campaign Start, From Today

Srinagar News: श्रीनगर में आज चलाया जाएगा विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान

विज्ञापन
Srinagar, Special Passport Service, Campaign Start, From Today
-पासपोर्ट आवेदनों का प्रसंस्करण पीओपीएसके अनंतनाग और बारामुला में किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को पासपोर्ट कार्यालय विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान चलाएगा। इस पहल के तहत पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर, पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) अनंतनाग और पीओपीएसके बारामुला में पासपोर्ट आवेदनों के प्रसंस्करण की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये केंद्र 14 मार्च को कार्यरत रहेंगे।
श्रीनगर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि पासपोर्ट सेवाओं की भारी मांग को देखते यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन आवेदकों को सुविधा मिलेगी जिन्हें भारी मांग के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में उन तक पासपोर्ट सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। आवेदक आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करके पासपोर्ट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पसंदीदा जगह (पीओपीएसके अनंतनाग या पीओपीएसके बारामुला) और निर्धारित तिथि के लिए उपलब्ध समय स्लॉट का चयन करना होगा।
विज्ञापन

सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे
उन्होंने बताया कि आवेदकों को निर्धारित समय पर अपॉइंटमेंट पुष्टिकरण के साथ निर्दिष्ट केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जा सकते हैं या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed