फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Smart City Project, Should Investigate, CM Umar, Gave Statement

श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जांच कराई जाएगी, ड्रेनेज फेलियर शर्मनाक : उमर

विज्ञापन
Srinagar, Smart City Project, Should Investigate, CM Umar, Gave Statement
-नागरिक सचिवालय सहित कई इलाकों में जलभराव के बाद सीएम का बड़ा बयान, प्रोजेक्ट के थर्ड-पार्टी ऑडिट और पीड़ित लोगों को मुआवजे का दिया आश्वासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जांच कराई जाएगी। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद शहर की जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी जिससे श्रीनगर के कई प्रमुख इलाकों और नागरिक सचिवालय परिसर में भारी जलभराव हो गया था।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लागू करने वाले लोगों से सवाल पूछे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आपको उन लोगों से सवाल पूछने का मौका नहीं मिलता जिन्हें इसका जवाब देना चाहिए। जिन लोगों ने यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लाया और इसे लागू किया और जिनसे हमें इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का केवल 10 प्रतिशत काम विरासत में मिला। उनसे पूछा जाना चाहिए कि झेलम रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट को छोड़कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का बाकी पैसा कहां गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने इस प्रोजेक्ट का थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने का निर्णय पहले ही ले लिया है, हालांकि उन्होंने इस बात पर खेद भी जताया कि इसका आदेश अभी तक जारी नहीं हो सका है। उन्होंने आगे कहा कि यह देखने के बाद कि प्रोजेक्ट का जो उद्देश्य था और जमीनी स्तर पर जो वास्तविक स्थिति है, उसमें काफी अंतर है, कैबिनेट ने अपनी पिछली बैठक में यह तय किया था कि प्रोजेक्ट की प्रभावशीलता की जांच के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट होना चाहिए। अभी तक थर्ड-पार्टी ऑडिट का आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने हालांकि यह भी कहा कि सरकार श्रीनगर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतनी पुरानी समस्या, जिसे वे लोग ठीक नहीं कर सके। उसे इतने कम समय में हल नहीं किया जा सकता। सोमवार को नागरिक सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर में पानी भरने की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे शर्मनाक करार दिया।

नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली बात नहीं है। मौसम में सुधार होने दीजिए, हम इसकी पूरी जांच कराएंगे और उसके बाद सामूहिक कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। उनके नुकसान का आकलन करने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed