Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SKIMS, Advanced prostate cancer, screening and high-tech brain surgery, facilities

Srinagar News: स्किम्स में प्रोस्टेट कैंसर की आधुनिक जांच और ब्रेन सर्जरी की हाईटेक सुविधा शुरू

विज्ञापन
Srinagar, SKIMS, Advanced prostate cancer, screening and high-tech brain surgery, facilities
जम्मू-कश्मीर के मरीजों को बड़ी राहत, बाहरी राज्यों में इलाज के लिए जाने की मजबूरी होगी खत्म, चार करोड़ रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कैंसर और न्यूरोलॉजी के मरीजों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ने अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए प्रोस्टेट कैंसर की सटीक पहचान के लिए पीएसएमए पीईटी स्कैन और जटिल ब्रेन सर्जरी के लिए अत्याधुनिक न्यूरो-नेविगेशन सिस्टम जैसी उन्नत सुविधाओं की शुरुआत की है।
विज्ञापन

स्किम्स के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) एम. अशरफ गनई ने लगभग चार करोड़ रुपये की लागत वाली इन महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से अब केंद्र शासित प्रदेश के मरीजों को महंगी जांच और जटिल सर्जरी के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या अन्य बाहरी राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. गनई ने कहा कि पीएसएमए पीईटी सुविधा से प्रोस्टेट कैंसर के निदान और प्रबंधन में अभूतपूर्व सुधार होगा, जबकि न्यूरो-नेविगेशन प्रणाली मस्तिष्क से जुड़ी जटिल सर्जरी (न्यूरोसर्जरी) की सटीकता और सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देगी। उन्होंने कहा, हमने स्किम्स में प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों के लिए पीएसएमए पीईटी और न्यूरोसर्जरी विभाग में न्यूरो-नेविगेशन की शुरुआत की है। इससे इन सेवाओं के लिए मरीजों को जम्मू-कश्मीर से बाहर जाने की आवश्यकता पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
निदेशक ने मरीजों के तीमारदारों से भी अपील की कि वे अस्पताल प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित मुलाकात के समय का पालन करें, ताकि अस्पताल में मरीजों का प्रबंधन सुचारू रूप से चल सके और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।
संस्थान की नैदानिक और शल्य चिकित्सा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कई अन्य आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। इनमें प्रसूति अस्पताल के लिए एक हाई-एंड एक्स-रे सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, बारीक जांच के लिए पेंटा-हेड और ट्राई-हेड माइक्रोस्कोप लगाए गए हैं, वहीं फेफड़ों की कार्यक्षमता की सटीक जांच (इंपल्स ऑसिलोमेट्री) के लिए फोर्स्ड ऑसिलेशन टेक्निक (एफओटी) मशीन भी स्थापित की गई है।

स्किम्स के अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और बेहतर सेवा वितरण के लिए वर्ष 2026 के दौरान संस्थान में लगभग 45 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसके तहत मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेइंग वार्ड, अपग्रेडेड प्राइवेट वार्ड, बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, ट्रांसपोर्ट यार्ड, खेल का मैदान, प्राइवेट वार्डों के लिए लिफ्ट और तीमारदारों के ठहरने के लिए सराय जैसी कई जन-केंद्रित सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed