{"_id":"69ee6af1dd70cfb62d094a91","slug":"srinagar-skicc-programme-manskukh-mandvia-union-sports-minister-srinagar-news-c-10-lko1027-897318-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: फिटनेस, सस्टेनेबिलिटी और विकसित भारत के लिए खेल मंत्री ने चलाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: फिटनेस, सस्टेनेबिलिटी और विकसित भारत के लिए खेल मंत्री ने चलाई साइकिल
विज्ञापन
श्रीनगर में डल किनारे फिट इंडिया साइकिल रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया। संवाद
- मनसुख मांडविया और सतीश शर्मा ने श्रीनगर में संडेज ऑन साइकिल का किया नेतृत्व
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ रविवार को श्रीनगर में आयोजित संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने नागरिकों के बीच फिटनेस, पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
एसकेआईसीसी चल रहे चिंतन शिविर की गतिविधियों के हिस्से के रूप में आयोजित इस साइक्लिंग कार्यक्रम में युवाओं, खेल प्रेमियों, सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह रैली पुलिस गोल्फ कोर्स से शुरू हुई और रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स पर समाप्त हुई।
मंत्रियों ने आगे कहा कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शारीरिक गतिविधियों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के बीच। उन्होंने दोहराया कि ऐसी पहल विकसित भारत के व्यापक विजन के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ और जीवंत आबादी का निर्माण करना है।
विज्ञापन
डॉ. मनसुख मांडविया और सतीश शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे साइकिल चलाने को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।