{"_id":"69efc2bdbd33348af900820c","slug":"srinagar-shivraj-chouhan-held-meeting-youth-workers-participate-srinagar-news-c-10-lko1027-898722-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में संगठन विस्तार के लिए युवाओं पर फोकस बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में संगठन विस्तार के लिए युवाओं पर फोकस बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
श्रीनगर में शिवराज सिंह चौहान व अन्य भाजपा नेता। संवाद
- फोटो : 1
श्रीनगर में शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मंत्र
प्रतिभाशाली युवाओं को जोड़ने की योजना और कृषि व नवाचार की रणनीति बनाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर-जम्मू। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं पर फोकस बढ़ाने को कहा है।
श्रीनगर में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन को अधिक सक्रिय और जन-आधारित बनाने पर जोर दिया।
चौहान ने विशेष रूप से कश्मीरी युवाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, जिससे पार्टी की स्वीकार्यता और मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को हर लाभार्थी तक पहुंचाया जाए, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में। केंद्रीय मंत्री ने कहा, विकसित जम्मू-कश्मीर, विकसित भारत के लक्ष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को विकास और जनकल्याण के एजेंडे को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और उनके समर्पण को पार्टी की ताकत बताया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा और महासचिव मोहम्मद अनवर खान सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।