{"_id":"69fa4f83e90b08458103aab3","slug":"srinagar-sakina-ittu-inagurate-digital-xray-unit-pampore-phc-srinagar-news-c-10-lko1021-905424-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मंत्री इत्तू ने पांपोर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर पारिगाम में डिजिटल एक्स-रे यूनिट और थायराइड एनालाइजर का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मंत्री इत्तू ने पांपोर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर पारिगाम में डिजिटल एक्स-रे यूनिट और थायराइड एनालाइजर का किया उद्घाटन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने मंगलवार को पुलवामा जिले के पांपोर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। मंत्री ने पीएचसी पारिगाम में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे यूनिट और थायराइड एनालाइजर का उद्घाटन किया।
इत्तू ने इस बात पर जोर दिया कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पूरे जम्मू और कश्मीर में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें ग्रामीण और कम सुविधा वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने पीएचसी पारिगाम में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत भी की।
इसके बाद मंत्री ने काकापोरा में निर्माणाधीन 50-बिस्तरों वाले अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए तेजी से पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए। इस बीच, सकीना इत्तू ने रत्नीपोरा में 50-बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पताल और योग प्रशिक्षण केंद्र के लिए निर्धारित स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों और समग्र स्वास्थ्य की बढ़ती महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि प्रस्तावित सुविधा आयुष पद्धतियों और योग के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, वेलनेस पर्यटन और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
पांपोर के विधायक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर नसीर अहमद वानी, स्वास्थ्य सेवा निदेशक कश्मीर डॉ. जहांगीर बख्शी, सीईओ/सीएमओ कुलगाम व अन्य अधिकारी माैजूद थे।