{"_id":"6b034a06d7f9e9923a09f902","slug":"srinagar-safapora-pig-attack-three-injured-gandherbal-srinagar-news-c-264-1-sr31001-118769-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गांदरबल में जंगली सूअर के हमले में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गांदरबल में जंगली सूअर के हमले में तीन लोग घायल
विज्ञापन
गांदरबल। सफापोरा स्थित कोहिस्तान कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को त्रेसा वुदर इलाके में एक जंगली सूअर ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह जंगली सूअर अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।
इस हमले में घायल हुए लोगों की पहचान सफापोरा के भगवान मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान सोफी, त्रेसा सफापोरा निवासी 53 वर्षीय सज्जाद अहमद नक्शबंदी और त्रेसा सफापोरा निवासी निसार अहमद भट की 44 वर्षीय पत्नी शगुफ्ता बानो के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के स्किम्स सौरा अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी डर का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने वन्यजीव विभाग से क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। संवाद