फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rolling Trophy, Inter College Painting Competition

Srinagar News: रोलिंग ट्रॉफी इंटर-कॉलेज पेंटिंग प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
Srinagar, Rolling Trophy, Inter College Painting Competition
श्रीनगर। श्रीनगर जिला प्रशासन ने वीरवार को युवा जुड़ाव और सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत जीवन और प्रकृति के लिए युवा विषय पर आधारित एक इंटर-कॉलेज पेंटिंग प्रतियोगिता–2026 का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया। इस अवसर पर श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवन शैली, और प्रकृति की रक्षा तथा जीवन-पोषक मूल्यों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका पर केंद्रित अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में कश्मीर संभाग के कॉलेजों के नोडल प्रिंसिपल फयाज अहमद डार, आईएएस प्रोबेशनर सीमा नाज और अल्फ्रेड थॉमस के अलावा शहर के विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल, फैकल्टी सदस्य और छात्र भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed