फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rain in Morning, Snowfall At Mountains

Srinagar News: तीन दिन राहत के बाद सुबह मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

विज्ञापन
Srinagar, Rain in Morning, Snowfall At Mountains
मुगल रोड पर बर्फ से ढकी बस। संवाद
- सर्द हवाओं ने फिर छुड़ाई कंपकपी, आज भी हो सकती है बारिश और बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में तीन की मामूली राहत के बाद रविवार को सुबह श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी सूचना है। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी कुछ जगह बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को रात में कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 4 से 6 फरवरी का आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।


यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासनिक सलाह का पालन करें। किसानों को सलाह दी जाती है कि अगले 7 दिनों तक खेती का काम बंद रखें। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed