फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Property Demolished, Drug Smuggling

Srinagar News: नशा तस्कर के दो करोड़ के अवैध तीन मंजिला घर पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
Srinagar, Property Demolished, Drug Smuggling
-पुलिस ने रैनावरी के मुमखान मोहल्ला में सरकारी जमीन कराई मुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने नशा तस्करी के कुख्यात आरोपी शेख तसद्दुक की करीब दो करोड़ रुपये की अवैध तीन मंजिला रिहायशी इमारत ध्वस्त कर दी। यह इमारत रैनावारी के मुमखान मोहल्ला में थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल है। उसके खिलाफ थाना अवंतिपोरा ओर बडगाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपी की पत्नी शेख मारूफा भी थाना पुलवामा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में शामिल है। जांच में सामने आया कि यह तीन मंजिला मकान सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था। इसे नशे की अवैध कमाई से बनाने का आरोप है। कार्रवाई से करोड़ों की सरकारी जमीन भी कब्जे से मुक्त कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई थी और नशे के गैरकानूनी धंधे से मिली रकम का नतीजा है और साथ ही यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण था। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में ढांचे को गिरा दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को तोड़ने के संकल्प को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अपराध से अर्जित पैसा न तो बच पाए और न ही अवैध संपत्ति में बदला जाए। पुलिस ने लोगों से कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग कर जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed