फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Police arrested 10 accused so far in anti national sloganeering and stone pelting outside home of Yasin Malik prior to sentencing in Maisuma srinagar

Srinagar: मईसूमा में देश-विरोधी नारेबाजी और पथराव के आरोप में दस धरे, अन्यों की तलाश जारी- पुलिस

Thu, 26 May 2022 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 May 2022 12:07 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पथराव और देश विरोधी नारेबाजी में शामिल दस लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Srinagar Police arrested 10 accused so far in anti national sloganeering and stone pelting outside home of Yasin Malik prior to sentencing in Maisuma srinagar
Srinagar Stone Pelting Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को देश विरोधी नारेबाजी और पथराव की घटना को अंजाम देने वाले दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले श्रीनगर के मईसूमा में उसके घर के बाहर प्रदर्शन और पथराव की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पथराव और देश विरोधी नारेबाजी में शामिल दस लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के विरुद्ध जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घाटी के अन्य सभी इलाकों में बुधवार को शांति रही। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों, जिससे उनका करियर खराब हो और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed