फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Peoples Caught Youth, Came From POK, Kupwara Loc, Handover to Army

Srinagar News: कुपवाड़ा में एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पीओके का युवक, लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
Srinagar, Peoples Caught Youth, Came From POK, Kupwara Loc, Handover to Army
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थानीय लोगों ने सीमा पार से घुसपैठ कर इस ओर दाखिल हुए एक पाकिस्तानी युवक को धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर के सीमरी इलाके में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के 19 वर्षीय एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान मुजफ्फरबाद के रहने वाले असद खान पुत्र जानजेब खान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़कर सेना की स्थानीय यूनिट के हवाले कर दिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद सेना ने युवक को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। उसे पुलिस स्टेशन में रखकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियां और जांचकर्ता लगातार उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में और किस मकसद से नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। अधिकारी का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में और विवरण साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से इस तरह की घुसपैठ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जम्मू संभाग के पुंछ जिले में भी सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी युवक को नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा था। पुंछ में हुई उस घटना के बाद से ही पूरी एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है और स्थानीय नागरिक भी पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा में हुई ताजा घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग देश की सुरक्षा के लिए सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इस युवक का संबंध सीमा पार बैठे किसी गाइड या संदिग्ध नेटवर्क से तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed