फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NHM Employee, Held Protest Bandipora, Shopian

Srinagar News: बांदीपोरा और शोपियां में भी एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, NHM Employee, Held Protest Bandipora, Shopian
शोपियां में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
- कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां/बांदीपोरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने बुधवार को घाटी में कई जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नौकरी की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा लाभ और वेतन संशोधन की मांग की। वहीं प्रदर्शन के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बांदीपोरा में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। एनएचएम एसोसिएशन बांदीपोरा के अध्यक्ष डॉ. शहनाज गुल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य क्षेत्र में नियमितीकरण की स्पष्ट नीति या पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा कवर के बिना ही असुरक्षित परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं। जब अन्य सरकारी कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की बात कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारी अभी भी मूलभूत नौकरी की सुरक्षा और एक उचित नीति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। डॉ. इम्तियाज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद लगातार उपेक्षा का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शोपियां में जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल, एनटीपीएचसी और उप-केंद्रों सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए एनएचएम शोपियां जिला अध्यक्ष शाहीन ने कहा कि पूरे कश्मीर में कर्मचारी अपने जीवनयापन को प्रभावित करने वाली लगातार समस्याओं के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन अक्सर तीन से चार महीने की देरी से दिया जाता है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की सेवा देने के बावजूद एनएचएम कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed