{"_id":"6979204c14c374120b0264b0","slug":"srinagar-negligence-in-duty-five-engineer-suspend-pwd-srinagar-news-c-10-lko1027-821958-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फ हटाने की थी जिम्मेदारी, लापरवाही पर पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फ हटाने की थी जिम्मेदारी, लापरवाही पर पांच निलंबित
विज्ञापन
- उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बर्फ हटाने के लिए लगी ड्यूटी में लापरवाही करने पर पीडब्ल्यूडी ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के आदेश पर अपने पांच इंजीनियर को निलंबित करने के लिए आदेश जारी किया है। इनमें जैनापोरा के इंजीनियर नूर दीन, टंगमर्ग के इंजीनियर शब्बीर अहमद गनी, अनंतनाग के इंजीनियर नासिर, श्रीनगर के इंजीनियर संदीप वैष्णवी और इमामसाहिब के इंजीनियर रमीज शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी से जारी आदेश में कहा गया है कि उप मुख्यमंत्री से मिले पत्र के अनुसार 25 जनवरी को श्रीनगर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के दौरे के दौरान सहायक अभियंता मशीनरी डिवीजन इंजीनियर संदीप वैष्णवी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
वहीं शोपियां, अनंतनाग, इमाम साहब, तंगमर्ग, जैनापोरा और कश्मीर डिवीजन के अन्य क्षेत्रों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक पालन करने में विफल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप बर्फ हटाने में देरी हुई है और सड़क संपर्क और आवश्यक सेवाएं बाधित हुई हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और निर्देश दिया है कि निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जाए और प्रशासनिक सुविधा के अनुसार उनके कर्तव्यों को अन्य अधिकारियों को सौंपा जाए।