फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NC Headquarter, Resolution Pass, Condemded Attack on Farooq, Demand for Inquiry

Srinagar News: नेकां ने हमले की निंदा कर प्रस्ताव किया पास, निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
Srinagar, NC Headquarter, Resolution Pass, Condemded Attack on Farooq, Demand for Inquiry
नेकां मुख्यालय नवा ए सुबह में बैठक में नेता और कार्यकर्ता। संवाद
- पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश पर रोष जताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने वीरवार को पार्टी हेडक्वार्टर में एक आपातकालीन बैठक की। इस दौरान नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हत्या की कोशिश पर कड़ा रोष जताया गया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर हमला बताया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर ने डॉ. फारूक की जान लेने के प्रयास को एक खतरनाक साजिश बताया जिसकी तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान बैठक में कहा, डॉ. फारूक अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता को निशाना बनाना सिर्फ एक इंसान पर हमला नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं सिक्योरिटी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और अधिकारियों से बिना देर किए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें सजा देने की अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष शौकत अहमद मीर ने हत्या की कोशिश की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया और इसे एकमत से पास किया। इसमें घटना की पारदर्शी जांच की मांग की गई। सुरक्षा में हुई चूक और लापरवाही की भी जांच की जाए ताकि साजिश के पीछे का सच जनता के सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मीटिंग में उन सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की गई जिनके समय पर दखल से डॉ. फारूक की जान बच गई। मीटिंग को संबोधित करने वालों में हाजी अली मोहम्मद सागर, प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट शौकत अहमद मीर, विधायक हाजी मुबारक गुल, शमीमा फिरदौस, अली मोहम्मद डार, सलमान अली सागर, इमरान नबी डार, जगदीश सिंह आजाद और मुश्ताक मीर शामिल थे।

बैठक में मुख्य प्रवक्ता और विधायक तनवीर सादिक, नजीर अहमद खान गुरेजी, रियाज बेदार, हिलाल लोन, इंजीनियर सबिया कादरी, सैयद तौकीर अहमद, पीर अफाक अहमद, गुलाम नबी भट, गुलाम नबी वानी तालिबाली, डॉ. मोहम्मद सईद मखदूमी और कई दूसरे नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed