{"_id":"6a2f04e36909eb593a08e8a4","slug":"srinagar-mockdrill-gandherbal-amarnath-yatra-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112281-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अमरनाथ यात्रा से पहले गांदरबल पुलिस ने की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अमरनाथ यात्रा से पहले गांदरबल पुलिस ने की मॉक ड्रिल
विज्ञापन
- वुसन में एसओजी और सीएपीएफ ने मिलकर किया अभ्यास, सुरक्षित यात्रा का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारी के तहत पुलिस ने पंडित कॉलोनी वुसन में रविवार को संयुक्त मॉक ड्रिल की। यह इलाका पुलिस स्टेशन गांदरबल के तहत आता है। यह अभ्यास एसओजी गांदरबल और सीएपीएफ ने मिलकर किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा इंतजामों को परखना, किसी भी हालात से निपटने की तैयारी देखना और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाना था।
पुलिस ने कहा कि वह अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना किसी दिक्कत के कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सभी एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार तैयारी की जा रही है। वहीं मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने अलग-अलग सुरक्षा हालात से निपटने का अभ्यास किया। घायल जवान को निकालने और जवाबी कार्रवाई की भी प्रैक्टिस हुई।