फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mehbooba Mufti, PDP Chief, Gave Statement

खबर देने वालाें को निशाना बना रहे अधिकारी : महबूबा

विज्ञापन
Srinagar, Mehbooba Mufti, PDP Chief, Gave Statement
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अधिकारी काम करने की जगह खबर देने वालों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर कहा, यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि एक पत्रकार को साधना पास बंद होने की रिपोर्टिंग करने के लिए हिरासत में लिया गया जिससे गंभीर मरीज फंस गए और एक छोटी बच्ची की दुखद मौत हो गई। उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा गया और इस शर्त पर रिहा किया गया कि वह आज सुबह 11 बजे फिर से पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करेंगे। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने और लंबे समय से खाली एसडीएम पद को भरने की जगह अधिकारी संदेश देने वाले को ही निशाना बना रहे हैं। यह सत्ता का दुरुपयोग है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीजीपी कृपया हस्तक्षेप करें और प्रेस की आजादी बनाए रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed