{"_id":"69f90a17106d118e7101fa76","slug":"srinagar-man-died-pampore-slab-fallen-srinagar-news-c-10-lko1027-904308-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पांपोर में स्लैब गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पांपोर में स्लैब गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जिले के पांपोर के ख्रेव क्षेत्र के शर्शली में कार्य के दौरान एक कंक्रीट स्लैब गिरने और उसके नीचे फंसने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर गंभीर रूप से घायल हुए मुहम्मद यूनिस भट निवासी शर्शली ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आवासीय घर के ध्वंस के दौरान एक कंक्रीट स्लैब गिर जाने से उसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल हुए मजदूरों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर रूप से घायल हुए मोहम्मद यूनिस भट ने अस्पताल में दम तोड़ वहीं हादसे में घायल हुए दूसरा मजदूर तारिक अहमद लोन निवासी शर्शली को मामूली चोटें आई हैं। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।