{"_id":"6a514b41147da0794f0b4348","slug":"srinagar-kunjar-illegal-mining-six-tractor-seized-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113321-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुंजर में अवैध खनन पर शिकंजा, छह ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुंजर में अवैध खनन पर शिकंजा, छह ट्रैक्टर जब्त
विज्ञापन
बारामुला में जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को गोईगाम-पिंजूरा मार्ग पर बड़ा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। इस कार्रवाई में खनिजों के अवैध उत्खन और परिवहन में लगे छह ट्रैक्टर जब्त किए गए।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कानून का उल्लंघन करते पाए गए छह ट्रैक्टरों को मौके पर ही रोककर जब्त कर लिया। यह अभियान बारामुला पुलिस और माइनिंग विभाग की प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और खनिज और खनन (विकास और विनियमन) एक्ट के कड़े कार्यान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुलिस ने दोहराया कि वह अवैध खनन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए दृढ़ संकल्पित है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी ऐसी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। पुलिस ने कहा कि खनन विभाग के साथ समन्वय में जिले भर में इसी तरह के कड़े अभियान जारी रहेंगे।