Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Khelo India Winter Games, Army Champion

Srinagar News: खेलो इंडिया विंटर गेम्स की चैंपियन बनी सेना

विज्ञापन
Srinagar, Khelo India Winter Games, Army Champion
गुलमर्ग में चैंपियन​शिप ट्रॉफी के साथ सेना की टीम। अमर उजाला
- हिमाचल प्रदेश रहा रनरअप, हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा, जम्मू-कश्मीर 10वें स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलमर्ग। खेलो इंडिया विंटर गेम्स में अपने साहस और तकनीक के बल पर सेना की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। हिमाचल प्रदेश की टीम दूसरे और हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही। वीरवार को गुलमर्ग के गोल्फ कोर्स में आयोजित समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहीं टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग में 23 से 26 फरवरी तक विंटर गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 900 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वीरवार दोपहर बाद गुलमर्ग के गोल्फ कोर्स में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, विशिष्ट अतिथि यूटी के खेल मंत्री सतीश शर्मा और स्थानीय विधायकों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री ने किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के बाद अतिथियों का संवाद हुआ। अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता में सेना की टीम 9 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य (कुल 23) पदकों के साथ शीर्ष पर रही। सेना को प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया और गोल्डन ट्रॉफी दी गई। हिमाचल प्रदेश की टीम 6 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य (कुल 14) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, उसे उपविजेता की सिल्वर ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य (कुल 7) पदकों के साथ हरियाणा की टीम रही जिसे कांस्य ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महाराष्ट्र 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य (कुल 12) पदक के साथ चौथे स्थान रही। लद्दाख 2 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य (कुल 13) पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। सीआरपीएफ 2 स्वर्ण और 4 रजत (कुल 6) पदक हासिल कर छठे स्थान पर रही। कर्नाटक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य (कुल 10) पदक पाकर सातवें स्थान पर रही।
तेलंगाना 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य (कुल 6) पदक हासिल कर आठवें स्थान पर रही। उत्तराखंड 2 स्वर्ण और 1 कांस्य (कुल 3) पदक लेकर नौवें स्थान पर रही। जम्मू-कश्मीर 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य (कुल 4) पदक हासिल कर 10वें स्थान पर रही। तमिलनाडु 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य (कुल 3) पदक हासिल कर 11वें स्थान पर रही। आईटीबीपी 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ 12वें स्थान पर रही।केरला और मध्य प्रदेश एक-एक स्वर्ण पदक के साथ 13वें स्थान पर रही। आंध्र प्रदेश दो रजत के साथ 14वें, चंडीगढ़ ने एक रजत और एक कांस्य के साथ 15वें और दिल्ली एक कांस्य पदक के साथ 16वें स्थान पर रही।


संगीतमय प्रस्तुतियों पर झूमते रहे पर्यटक
समापन कार्यक्रम के लिए गोल्फ कोर्स में रंगारंग कार्यक्रमों के लिए मंच लगाया गया था। समापन समारोह दोपहर को करीब ढाई बजे के बाद शुरू हुआ। इससे पहले मंच से रंगारंग प्रस्तुतियां जारी रहीं। कार्यक्रमों के दौरान वहां आए पर्यटक बॉलीवुड के गानों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में आने वाले एथलीटों और अन्य ने उनका खूब हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed