{"_id":"69c19bebdcef3fe1930cf2b3","slug":"srinagar-kashmir-haat-mega-job-fair-srinagar-news-c-10-lko1027-866315-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर हाट में लगा मेगा जॉब फेयर, उद्यमिता को मिला बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर हाट में लगा मेगा जॉब फेयर, उद्यमिता को मिला बढ़ावा
विज्ञापन
कश्मीर हाट में लगा फन फेयर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर हाट में सोमवार को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू ने की। इस एक दिवसीय जॉब फेयर का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रोजगार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शुबी तबस्सुम, जिला रोजगार अधिकारी, करियर काउंसलिंग अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
जॉब फेयर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण किया। इस दौरान लगभग 22 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को पर्यटन, कृषि, बागवानी, बीमा, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और हॉस्पिटैलिटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। यहां सरकार की स्वरोजगार योजनाओं, वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ऐसे जॉब फेयर नौकरी देने वालों और नौकरी तलाशने वालों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हैं जिससे चयन और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।