{"_id":"69a9e8161f8e8c7bb50e54c6","slug":"srinagar-kashmir-crime-branch-caught-accused-from-faridabad-fake-job-srinagar-news-c-10-lko1027-851101-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: फर्जी नौकरी देने के आरोप में जालसाज को फरीदाबाद से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: फर्जी नौकरी देने के आरोप में जालसाज को फरीदाबाद से पकड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर ने हरियाणा के फरीदाबाद से फर्जी नौकरी देने के आरोप में एक जालसाज को पकड़ा। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच कश्मीर की स्पेशल क्राइम विंग की एक विशेष टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे फर्जी नौकरी देने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने श्रीनगर के भोले-भाले युवाओं को विदेश, खासकर आर्मेनिया में प्लेसमेंट का वादा कर ठगा था। आरोपी का नाम फरहत अब्बास मलिक निवासी टेंडला चिलिपिंगल डोडा है जो आदतन एक धोखेबाज है और पिछले कई महीनों से क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को फरीदाबाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद श्रीनगर में सक्षम कोर्ट में पेश किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि क्राइम ब्रांच कश्मीर की स्पेशल क्राइम विंग ने आम लोगों, खासकर युवाओं को जो इन नकली नौकरी के जाल में फंस जाते हैं, सलाह दी है कि वे जॉब प्लेसमेंट सेल/कंसल्टेंसी की असलियत जांच लें ताकि बाद में किसी भी धोखाधड़ी से बचा जा सके।