{"_id":"697673aa8ebd831d5a0c5298","slug":"srinagar-jammu-kashmir-highway-open-after-two-days-traffic-start-srinagar-news-c-10-lko1027-820424-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दो दिन बाद खुला श्रीनगर-जम्मू हाईवे, फंसे आठ सौ वाहन निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दो दिन बाद खुला श्रीनगर-जम्मू हाईवे, फंसे आठ सौ वाहन निकले
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईवे खुलने के बाद कुलगाम के काजीगुंड से गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भारी बर्फबारी के चलते दो दिन से बंद पड़े श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को रविवार को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया। कर्मचारियों ने लगातार चौबीस घंटे सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाकर सुविधा बहाल की। 800 से ज्यादा फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया।
एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रामबन-बनिहाल-काजीकुंड सेक्शन को युद्ध स्तर पर बहाल किया गया। 800 से ज्यादा फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। दो लेन पूरी तरह से साफ कर दिया गया है और फोर लेन सेक्शन पर हर दिशा में एक लेन खोल दी गई जिससे यातायात पूरी तरह से बहाल हो गया है। वाहन चालकों को बर्फबारी वाले इलाकों में सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।
काजीगुंड-कुलगाम के डीएसपी ट्रैफिक मोहम्मद असलम ने बताया कि काजीगुंड और उसके आसपास फंसे छोटे वाहनों को जम्मू की ओर बढ़ने की अनुमति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि आवाजाही में कोई बाधा न आए। उन्होंने वाहन चालकों से अपनी लाइन में चलने व यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। संवेदनशील इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। संवाद/ब्यूरो