{"_id":"6a3af05abd5816686b038303","slug":"srinagar-illegal-mining-three-vehicles-seized-pulwama-srinagar-news-c-10-1-agr1010-944961-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलवामा में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और दो टिप्पर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलवामा में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और दो टिप्पर जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के अपने अभियान को जारी रखते हुए पुलवामा पुलिस ने निकलोरा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ कर एक जेसीबी मशीन और दो टिप्पर जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार निकलोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस दल ने रंबी आरा नाले से अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन और परिवहन में लगी एक जेसीबी मशीन तथा दो टिप्पर को पकड़ा। पुलिस दल को देखते ही दोनों टिप्परों के चालक मौके से फरार हो गए जबकि जेसीबी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सबजार अहमद मीर निवासी लिटर के रूप में हुई है।
अवैध गतिविधि में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद