फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: 'I am worried like a parent; will take every possible step for the safe return of students', said CM

Srinagar: 'एक अभिभावक की तरह चिंतित हूं; छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव कदम उठाएंगे', बोले सीएम उमर

Mon, 16 Jun 2025 01:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान में फंसे करीब 1300 कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए परिजनों से संयम बरतने की अपील की।

विज्ञापन
Srinagar: 'I am worried like a parent; will take every possible step for the safe return of students', said CM
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए ही आगामी कदम उठाए जाने हैं, इसकी सरकार तैयारी कर रही है। उन्होंने दोहराया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि वे इन छात्रों को लेकर एक अभिभावक की तरह चिंतित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों के परिजनों से संयम रखने और सरकार के आगामी कदम का इंतजार करने की अपील की। उन्होंने यह भरोसा दूसरी बार जताया है। इससे पहले भी वे ईरान में छात्रों की फंसी स्थिति पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से उनका संपर्क बना हुआ है और वे तेहरान, शिराज और कोम सहित अन्य प्रभावित शहरों में छात्रों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: J&K: ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मदद के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के करीब 1300 छात्र ईरान में मेडिकल समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को सुरक्षित निकालने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि वे केंद्र सरकार और ईरानी प्रशासन से संपर्क कर छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें, जिसके बाद यह बयान सामने आया है।

यह खबर भी पढ़ें: ईरान में फंसे 1300 कश्मीरी छात्र: बच्चों की सुरक्षा और वापसी के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन, परिजनों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed