J&K: ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मदद के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने संभाली कमान
ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन, पुलिस और छात्र संगठनों ने हेल्पलाइन नंबर और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। छात्रों और परिजनों से विवरण साझा कर संपर्क में रहने की अपील की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस और छात्र संगठनों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने ईरान में मौजूद छात्रों से अपील की है कि वे अपनी जानकारी साझा करें ताकि उनकी सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया में मदद की जा सके।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि हमें ईरान के संघर्ष प्रभावित इलाकों से कश्मीरी छात्रों के संकटपूर्ण कॉल और संदेश मिल रहे हैं। वहीं, एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनव्वर मेहराज ने कहा कि सभी छात्र अपना विवरण तुरंत निर्दिष्ट हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक क्यूआर कोड के माध्यम से साझा करें।
उन्होंने कहा कि छात्र अपना पूरा नाम, फोन नंबर, पारिवारिक संपर्क नंबर और पता, ईरान में वर्तमान पता कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम 9149676014, 8825005327, 7006922829, 6005378827, 9906299199, 7006960524, 7906348764, 7006443981, 8493809660, 6006333584, 9541818367 पर व्हाट्सएप या jksakmr@gmail.com पर ईमेल पर भेजें।
डीसी श्रीनगर और पुलिस ने भी शुरू की हेल्पलाइन
श्रीनगर जिला प्रशासन ने डीसी कार्यालय में ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, ताकि छात्रों के परिजनों को मदद मिल सके। अधिक जानकारी के लिए 0194-2483651, 0194-2457543, 0194-2457552 दूरभाष और 9103998355 पर व्हाट्सएप से संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने सभी संबंधित परिजनों से इन माध्यमों के ज़रिए संपर्क में रहने और जानकारी साझा करने की अपील की है। श्रीनगर पुलिस ने भी 9596770550, 9419411619 पर हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि जरूरतमंद छात्रों और उनके परिवारों को सहायता दी जा सके। वहीं, अनंतनाग पुलिस ने भी दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669, 9419051940 जारी किए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त जानकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी और प्रवक्ता इल्तिजा मुफ्ती ने भी छात्रों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे ईरान में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें या पिर +98 9128109115 और +98 9128109109 नंबरों पर व्हाट्सएस संदेश भेंजे। इल्तिजा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता है और हम उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ईरान में फंसे 1300 कश्मीरी छात्र: बच्चों की सुरक्षा और वापसी के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन, परिजनों ने उठाई आवाज