फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Highcourt, Gave Order, Government Reply

Srinagar News: जवाब दाखिल करने में लापरवाही पर सरकार को फटकार

विज्ञापन
Srinagar, Highcourt, Gave Order, Government Reply
हाईकोर्ट ने चल रहे मामलों में समय पर जवाब देने का निर्देश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जवाब दाखिल करने में लापरवाही पर सरकार को शुक्रवार को फटकार लगाई। नाराजगी जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को एक ऐसा तंत्र बनाने का निर्देश दिया है जिससे अदालतों के सामने सरकार का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
जस्टिस वसीम सादिक नारगल की बेंच ने सरकार से एक प्रभावी और समय-सीमा वाला तंत्र तैयार करने का आग्रह किया ताकि संबंधित वकील को रिकॉर्ड तुरंत भेजा जा सके। आपत्तियां समय पर तैयार और दाखिल की जा सकें। लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी हो सके और उन अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके जो अपने कर्तव्यों का पालन करने में लापरवाही बरतते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा, ऐसा तंत्र न केवल अदालतों के सामने सरकार के प्रभावी प्रतिनिधित्व में मदद करेगा बल्कि सरकार के खिलाफ कड़े आदेश पारित करने की जरूरत को भी खत्म करेगा और जनहित की रक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने यह बात अली मुहम्मद वानी बनाम केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और अन्य नामक एक मामले की सुनवाई के दौरान कही जो 22 अप्रैल को उसके सामने सूचीबद्ध था। अदालत ने जम्मू-कश्मीर के विधि सचिव को 27 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया ताकि वे अदालत को उन कदमों के बारे में अवगत करा सकें जो यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं कि सरकार से जुड़े मामलों का उचित ढंग से बचाव किया जाए और सरकार के हितों की अनदेखी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed