{"_id":"6964096122ad38da2d0a8b7e","slug":"srinagar-haji-sayyed-gave-statement-regarding-kashmir-srinagar-news-c-10-lko1027-808982-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर है धरती पर स्वर्ग और संतों की घाटी : चिश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर है धरती पर स्वर्ग और संतों की घाटी : चिश्ती
विज्ञापन
बारामुला। अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कश्मीर को उच्च घाटी (वाद-ए-उल्विया) और धरती पर स्वर्ग करार दिया।
हाजी सलमान चिश्ती ने कहा कि इस सर्दी में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है जिसका श्रेय पर्यटन विभाग की बेहतरीन व्यवस्थाओं को जाता है। पर्यटन विभाग ने इस सर्दी में वैश्विक स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित किया है। उनकी व्यापक व्यवस्थाओं को पूरा श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने विभाग की ओर से आयोजित सफल शीतकालीन उत्सव की भी सराहना की।
अजमेर की आध्यात्मिक महत्ता से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर 1.4 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं, वैसे ही कश्मीर में भी गहन आध्यात्मिक उपस्थिति है। 6 रजब को कश्मीर के खानकाहों, दरगाहों और मस्जिदों में उनके शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए समारोह आयोजित किए गए क्योंकि कश्मीर खुद स्वर्ग का टुकड़ा है और दुनिया भर में संतों की घाटी के रूप में पूजनीय है। संवाद