फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Gupkar alliance to meet lg manoj sinha today on security of Kashmiri Pandits

श्रीनगर: कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर आज एलजी से मिलेगा गुपकार गठबंधन

Sun, 15 May 2022 11:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 15 May 2022 11:09 AM IST
सार

पीएजीडी घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा। गठबंधन उप राज्यपाल से मिलकर कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा।

विज्ञापन
Srinagar Gupkar alliance to meet lg manoj sinha today on security of Kashmiri Pandits
गुपकार गठबंधन (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा। गठबंधन के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता एमवाई तारिगामी व मुजफ्फर शाह सुबह साढ़े 11 बजे उप राज्यपाल से मिलकर घाटी के हालात तथा कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को गठबंधन की हुई बैठक में पूरे मामले पर उप राज्यपाल से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी देने का फैसला किया गया था।  पीएजीडी प्रवक्ता तारिगामी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि बडगाम में राहुल भट की हत्या ने कश्मीरी समाज को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंताओं को पीएजीडी के सामने रखा था। गठबंधन उप राज्यपाल से मिलकर कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा। यह भी बताया जाएगा कि बडगाम में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी पंडितों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed