{"_id":"63cd549ec84f1812831ce14b","slug":"srinagar-grenade-attack-one-civilian-injured-security-forces-on-spot-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में नागरिक घायल, अस्पताल में भर्ती, सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में नागरिक घायल, अस्पताल में भर्ती, सर्च ऑपरेशन शुरू
Sun, 22 Jan 2023 09:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:15 PM IST
सार
श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के पास रविवार शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की मध्यकालीन राजधानी श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के पास रविवार शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में श्रीनगर के संगम क्षेत्र का निवासी अजाज अहमद (32) घायल हुआ है। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन