फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, GMC Baramulla, Book Released, JKPSC Quick Review For Medical Officers

Srinagar News: जीएमसी में जेकेपीएससी क्विक रिव्यू फॉर मेडिकल ऑफिसर्स पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
Srinagar, GMC Baramulla, Book Released, JKPSC Quick Review For Medical Officers
बारामुला के जीएमसी में किताब का विमोचन। स्रोत स्वयं
बारामुला। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार की गई पुस्तक जेकेपीएससी क्विक रिव्यू फॉर मेडिकल ऑफिसर्स का वीरवार को विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अजमत गौहर खान हैं जबकि सह-लेखक डॉ. एम इरशाद, डॉ. मुस्तफा बशीर और डॉ. सफोरा शफाक हैं।
विज्ञापन

पुस्तक का विमोचन जीएमसी बारामुला के प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) माजिद जहांगीर ने किया। उन्होंने लेखकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद होगी। इस पुस्तक की सबसे खास विशेषता यह है कि यह कैफे मेडिक मोबाइल एप्लिकेशन के साथ एकीकृत है। ऐप में पूरे भारत के सभी राज्यों की पिछली वर्षों की मेडिकल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र, यूपीएससी मेडिकल परीक्षा के पेपर, तथा संरचित मॉक टेस्ट उपलब्ध हैं। यह ऐप जेकेपीएससी, नीट पीजी, यूपीएससी सीएमएस सहित अन्य प्रतियोगी मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक शक्तिशाली सहायक साबित होगा। पुस्तक स्वयं एक हाई-यील्ड क्विक रिव्यू संसाधन है जिसमें महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स, परीक्षा-उन्मुख रिवीजन पॉइंट्स और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed